रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 30 नई बसें, 28 कंडम बसों का स्थान लेंगी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में प्रदेश स्तर पर 876 नई बसों की खरीद की जा रही हैं। इसमें से 30 बसें जोधपुर डिपो को मिलने की संभावना है। बसें 3 चरणों में रोडवेज को मिलेगी और इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। पहले चरण में जनवरी में बसे मिलनी शुरू हो जाएंगी। इन्हें कंडम बसों की जगह पर चलाया जाएगा। जोधपुर डिपो से 111 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें से 32 बसें रोडवेज ने अनुबंध पर ले रखी हैं। रोडवेज की खुद की 88 बसें ही हैं। इनमें 2011 में आई 28 बसें भी शामिल हैं, जो अब तक 8 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं और कंडम हो गई हैं। इन्हें ग्रामीण रूट पर चलाया जा रहा है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर भाटी ने बताया कि जोधपुर को पहले चरण में ही बसें मिल जाएंगी।