रोजड़े को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस दीवार से टकराई चालक की रीढ़ की हड्‌डी में फ्रैक्चर

कापरड़ा के पास रोजड़े को बचाने के चक्कर में एक निजी एंबुलेंस पुल की दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कापरड़ा निवासी शरीफ खां पुत्र उस्मान खां एंबुलेंस चलाता है। बुधवार को बंगाल शव छोड़कर जोधपुर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में शरीफ खां की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। जोधपुर के एमडीएमएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की सलाह पर इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया है।